Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार में अधिकारी दंपति के यहां छापा मे मिले करोड़ों की घड़ियां



 आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को पटना के अफसर दंपती के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के पटना और बेगूसराय स्थित चार ठिकानों पर देर शाम तक तलाशी चलती रही।

निगरानी के अनुसार, तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पटना के रूपसपुर स्थित कश्यप ग्रीन सिटी के किराये के फ्लैट से करीब 60-65 लाख और बेगूसराय स्थित आवास से करीब सात लाख रुपये मिलने की बात कही गई है।

कश्यप ग्रीन सिटी में मिले दो फ्लैट

तलाशी के दौरान रूपसपुर के कश्यप ग्रीन सिटी में अफसर दंपती के दो फ्लैट भी सामने आए। इनमें से एक फ्लैट में इंटीरियर का काम चल रहा था। निगरानी टीम ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की।

चार दर्जन महंगी घड़ियां भी मिलीं

छापेमारी के दौरान दंपती के ठिकानों से करीब चार दर्जन महंगी घड़ियां बरामद होने की जानकारी दी गई है। निगरानी के अनुसार इन घड़ियों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, इनके वास्तविक मूल्य का आकलन ब्रांड और मॉडल के आधार पर किया जा रहा है।

इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं। इनमें नेकलेस, अंगूठी और कंगन शामिल बताए गए हैं। गहनों की कीमत का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।पटना में ADM के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 70 लाख से ज्यादा कैश, 80 लाख के जेवर और 40 विदेशी घड़ियां मिलीं; समस्तीपुर सदर SDM भी रह चुके हैं RK दिवाकर

 पटना और बेगूसराय में ADM supply Ravindra Kumar Diwakar और उनकी पत्नी Sub-Registrar, Danapur, Patna Kumari Switi के ठिकानों पर निगरानी विभाग ने छापा मारा ....

पिछले 9 साल में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति जुटाई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के दायरे में हैं।…

Post a Comment

0 Comments

बिहार में अधिकारी दंपति के यहां छापा मे मिले करोड़ों की घड़ियां
."